Showing posts with label कश्मीर में सेना की तैनाती ..... Show all posts
Showing posts with label कश्मीर में सेना की तैनाती ..... Show all posts

Thursday, August 26, 2010

कश्मीर में सेना की तैनाती ...........

कश्मीर में सेना की तैनाती


20 साल बाद एक बार फिर से कश्मीर में सेना तैनात कर दी गयी हैं
घाटी में चैन और अमन की बाहाली के बाद हालात इतने बदतर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा भी न था
आम आदमी का गुस्सा सरकार के खिलाफ है
जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार अपने वायदों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है
नतीजतन घाटी के युवा खासे नाराज है और पूरा कश्मीर उबल रहा है
कर्फ्यू के बावजूद भीड़ जगह-जगह इक्कठा होकर पुलिस पर पथराव कर रही है
पथराव करने वाली भीड़ में ज्यादातर बच्चे और युवा है जिनकी उम्र 9 से 25 के बीच है
प्रशासन युवाओ को रोजगार दिलाने में नाकाम रहा है
हताश बच्चो और युवाओ ने पत्थरबाजी को ही अपना पेशा बना लिया है
इतने संगीन हालातो से विश्वपटल पर भारत कि छवि धूमिल हो सकती है और दुनिया के सामने भारत का कश्मीर पर दावा हल्का पड़ सकता है