Showing posts with label दिल्लीवालो की सुरक्षा भगवान भरोसे ...... Show all posts
Showing posts with label दिल्लीवालो की सुरक्षा भगवान भरोसे ...... Show all posts

Thursday, August 26, 2010

दिल्लीवालो की सुरक्षा भगवान भरोसे .....

दिल्लीवालो की सुरक्षा भगवान भरोसे


राजधानी दिल्ली लम्बे समय से आपराधिक वारदातों में अव्वल रही है
लेकिन पिछले कुछ दिनों में इन वारदातों में जबरदस्त तेजी आयी है
राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को ताक़ पर रखकर अपराधी अपने मंसूबो को अंजाम दे रहे हैं
अपराधी खुलेआम हत्या, लूटपाट और छेड़खानी की वारदातो को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे हैं
राजधानी बच्चों, बूढों और महिलाओं किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गयी है
दिल्ली सरकार को इसका जरा सा भी मलाल नज़र नहीं आता
कुछ ही दिनों में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है ऐसे में दिल्ली की आपराधिक छवि दुनिया के सामने पेश हो रही हैं
बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही कदम नहीं उठाये गए तो देश की साख बनने से पहले ही मिट्टी में मिल सकती है
आखिर दिल्ली देश की राजधानी है